ऑफ़िस की प्रोग्रामिंग्स, मीटिंग्स, रिपोर्ट्स और जिन्दगी की भागमभाग से दूर कुछ क्षण अपनी प्रिय कवितावों, शायरी और गज़लों के साथ ।

Monday, August 04, 2008

पहचान..

किसी ने अच्छा तो किसी ने बुरा जाना मुझे।
अपनी अपनी तरह से सबने पहचाना मुझे।।

Wednesday, April 09, 2008

Kuch duur hamaare saath chalo....

कुछ दूर हमारे साथ चलो, हम दिल कि कहानी कह देंगे,
समझे न जिसे तुम आंखों से, वो बात ज़बानी कह देंगे |

जो प्यार करेंगे, जानेंगे, हर बात हमारी मानेंगे,
जो खुद न जले हों उल्फत में, वो आग को पानी कह देंगे |

जब प्यास जवान हो जायेगी, एहसास की मंजिल पायेगी,
खामोश रहेंगे और तुम्हें, हम अपनी कहानी कह देंगे |

इस दिल में ज़रा तुम बैठो तो, कुछ हाल हमारा पूछो तो ,
हम सादा दिल हैं मगर, हर बात पुरानी कह देंगे |

Tuesday, February 12, 2008

main peeda ka rajkunwar hoon

मैं पीडा का राज कुंवर हूँ, तुम शहजादी रूपनगर की,
हो भी गया प्रेम हममें तो बोलो, मिलन कहाँ पर होगा |

मेरा कुरता सिला दुखों ने, बदनामी ने काज निकाले,
तुम जो आँचल ओढे उसमे, अम्बर ने खुद जड़े सितारे |
मैं केवल पानी ही पानी, तुम केवल मदिरा ही मदिरा,
मिट भी गया भेद तन का तो, मन का हवन कहाँ पर होगा |

मैं जन्मा इसलिए कि थोडी उम्र आंसुओं की बढ़ जाए,
तुम आई इस हेतु कि मेंहदी, रोज नए कंगन बनवाए,
तुम उदयाचल, मैं अस्ताचल, तुम सुखांत की मैं दुखांत की,
मिल भी गए अंक अपने तो रस अवतरण कहाँ पर होगा |

मीलों जहाँ न पता खुशी का, मैं उस आंगन का इकलौता,
तुम उस घर की कली जहाँ, नित होंठ करे गीतों का न्यौता |
मेरी उम्र अमावस काली और तुम्हारी पूनम गोरी,
मिल भी गई राशि अपनी तो बोलो लगन कहाँ पर होगा |

इतना दानी नही समय कि, हर गमले मे फूल खिला दे,
इतनी भावुक नही जिंदगी, हर ख़त का उत्तर भिजवा दे |
मिलना अपना सरल नही पर, फिर भी यह सोचा करता हूँ,
जब न आदमी प्यार करेगा, जाने भुवन कहाँ पर होगा |

हो भी गया प्रेम हम मे तो बोलो, मिलन कहाँ पर होगा |


A beautiful ghazal by Neeraj sung by Ashok Khosla.

aansoo...

आँसू को बहुत समझाया तनहाई मे आया करो,
महफिल मे हमारा मज़ाक न उड़ाया करो,
इस पर आँसू तड़प कर बोले...
इतने लोगों मे आपको तनहा पाते हैं ...
बस इसलिए चले आते हैं!!!!!!!!

by some unknown.....

Wednesday, November 07, 2007

A thought....

Well, after a long time some addition here....

जीवित भी तू आज मरा सा,
पर मेरी तो ये अभिलाषा
चिता निकट भी पहुंच सकूं मैं,
अपने पैरों पे चलकर
फिर तू क्यों बैठ गया,
पथ पर थक कर

Wednesday, July 25, 2007

How weird you are!

Some random test on internet....

What is your weird quotient? Click to find out!

Check out your weirdness ;)....

Friday, April 06, 2007

Alp samay ka alp milan....

After a long time, I was reading some Hindi poems and found these lines very nice.


वो श्वेत वस्त्र कि श्वेता थी,

वो चन्द्रमुखी सुरबाला थी ।

वही हर्षिता वही दर्शिता,

नयनों में छलकती हाला थी ।

इक दो बूँद नही,

वो पूरी मधुशाला थी ।

कैसे करता मैं प्रणय निवेदन,

मै भिक्षुक वो रानी थी ।

अल्प समय का अल्प मिलन था आधी प्रेम कहानी थी॥


Tuesday, January 16, 2007

hum kis gali ja rahe hain..

हम किस गली जा रहे हैं ।
हम किस गली जा रहे हैं ।
अपना कोई ठिकाना नही ।
अपना कोई ठिकाना नही ।

अरमानों की अंजुमन में ।
बेसुध हैं अपनी लगन में ।
अपना कोई फ़साना नहीं ।
अपना कोई फ़साना नहीं ।

इक अजनबी सा चेहरा, रहता है मेरी नज़र में ।
इक दर्द आके ठहरा, दिन रात दर्द-ए-जिगर में ।
इक अजनबी सा चेहरा, रहता है मेरी नज़र में ।
इक दर्द आके ठहरा, दिन रात दर्द-ए-जिगर में

जागी है कैसी तलब सी,
ये आरज़ू है अज़ब सी ।
लेकिन किसी को बताना नहीं,
लेकिन किसी को बताना नहीं ।

हम किस गली जा रहे हैं ।
हम किस गली जा रहे हैं ।
अपना कोई ठिकाना नहीं ।
अपना कोई ठिकाना नहीं ।

बेताबियां हैं पल पल, छाया ये कैसा नशा है ।
खामोशियों में सदा, होश भी गुम-शुदा है ।
बेताबियां हैं पल पल, छाया ये कैसा नशा है ।
खामोशियों में सदा, होश भी गुम-शुदा है ।
दर दर क्या घूमता है मस्ती मे क्यों झूमता है ।
दीवान-ए-दिल ने जाना नही ।
दीवान-ए-दिल ने जाना नही ।

हम किस गली जा रहे हैं ।
हम किस गली जा रहे हैं ।
अपना कोई ठिकाना नहीं ।
अपना कोई ठिकाना नहीं ।

By Atif Aslam in his new album "Doorie".